बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा, पिता की मौत; बेटी गंभीर
-
By
Admin
Published - 26 April 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
हादसा हरदोई-उन्नाव मार्ग पर हरित ढाबा के पास हुआ। आलमऊ सराय निवासी 55 वर्षीय इरशाद अपनी बेटी नगमा (30) और दो नातिनों—रुमैशा (3) व हुमैरा (1)—के साथ बांगरमऊ बाजार जा रहे थे। तभी पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नगमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 60 वर्षीय किसान मुन्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक डॉक्टर पर मरीजों को बाहर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के बड़ा चौराहा स्थित कचौड़ी गली के पास नाले की सफाई न होने से रविव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार देर शाम