अजगैन हाईवे पर डंपर की टक्कर से दो युवक घायल, एक रेफर
-
By
Admin
Published - 26 April 2026 22 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसा फ्लाईओवर के पास हुआ।
घायलों की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी पवन (21) पुत्र शंकर और उसके ममेरे भाई पवन (22) पुत्र कमलेश के रूप में हुई है। दोनों बाइक से नवाबगंज जा रहे थे, तभी डंपर ने टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के संभरखेड़ा गांव में सोमवार रात ट्रैक्टर
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन
-
सार्थक संवाददाता उन्नावप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरदोई में प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन का
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पीडी नगर स्थित वृद्धाश्रम सामुदायिक भवन में मंगलवार को विद्युत विभा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी जितेंद्र सिंह
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित अभियु