सड़क हादसा: बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर
-
By
Admin
Published - 22 April 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में मवैया लायक गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दंपति को कानपुर के हैलेट अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में पति ने दम तोड़ दिया।
मवैया लायक निवासी जगरूप (45) अपनी पत्नी जगरानी (43) के साथ बाइक से जा रहे थे। गांव के पास खेतों के निकट अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को संभाला और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। रास्ते में जगरूप की हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई, जबकि जगरानी का इलाज हैलेट अस्पताल में जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मृतक के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। घटना से परिवार में शोक छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
बी एन शुक्ल लखनऊइंडियन प्रीमियर लीग मैच के दृष्टिगत लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में बुधवार को सुर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिले की ग्राम सभा मुर्तजा नगर में नहर पुल के पास लगा सरकार
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावपन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी (DM) की बैठक शुरू होने से पहले पत्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर सर्किल क्षेत्र में उपजिलाधिकारी कोर्ट के आदेश के बावजूद अयो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन