वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइन में बदहाल हालात केवटा तालाब के पास गंदगी का अंबार, निवासी परेशान
-
By
Admin
Published - 22 April 2026 18 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
जनपद उन्नाव की नगर पालिका की व्यवस्थाएं दिन-ब-दिन बदहाल होती नजर आ रही हैं। इसका ताजा उदाहरण शहर के वीआईपी क्षेत्र कहे जाने वाले सिविल लाइन स्थित केवटा तालाब के पास, वार्ड नंबर 22 में देखने को मिल रहा है, जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र की नालियों की सफाई सालों में एक बार ही हो पाती है, जिसके कारण गंदा पानी जमा रहता है और दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। वहीं, इलाके में इंटरलॉकिंग सड़क का अभाव है और जो आधी-अधूरी सड़क बनी हुई है, उसकी हालत भी बेहद खराब हो चुकी है।
बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब सड़क पर दो-दो फीट तक पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वहीं वार्ड के सभासद सुनील अवस्थी पर भी लोगों ने उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर वीआईपी क्षेत्र में ही जब ऐसे हालात हैं, तो अन्य क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क निर्माण की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
बी एन शुक्ल लखनऊइंडियन प्रीमियर लीग मैच के दृष्टिगत लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में बुधवार को सुर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिले की ग्राम सभा मुर्तजा नगर में नहर पुल के पास लगा सरकार
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावपन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी (DM) की बैठक शुरू होने से पहले पत्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर सर्किल क्षेत्र में उपजिलाधिकारी कोर्ट के आदेश के बावजूद अयो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन