नवाबगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति घायल
-
By
Admin
Published - 22 April 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भौली गांव निवासी अखिलेश कुमार (45) अपनी पत्नी शैल कुमारी के साथ बाइक से नवाबगंज आए थे। काम पूरा करने के बाद वे भल्लाफार्म स्थित पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाकर लौट रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी अंकुर यादव ने प्राथमिक सहायता देते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
सम्बंधित खबरें
-
बी एन शुक्ल लखनऊइंडियन प्रीमियर लीग मैच के दृष्टिगत लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में बुधवार को सुर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिले की ग्राम सभा मुर्तजा नगर में नहर पुल के पास लगा सरकार
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावपन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी (DM) की बैठक शुरू होने से पहले पत्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर सर्किल क्षेत्र में उपजिलाधिकारी कोर्ट के आदेश के बावजूद अयो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन