कोर्ट आदेश के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं
-
By
Admin
Published - 22 April 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बीघापुर सर्किल क्षेत्र में उपजिलाधिकारी कोर्ट के आदेश के बावजूद अयोध्या प्रसाद को उनकी जमीन का कब्जा नहीं मिल सका है। फरकी बक्सर गांव निवासी प्रसाद के अनुसार, वर्षों से चल रहे मुकदमे में करीब एक माह पूर्व कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया था, लेकिन विपक्षीगण अब भी कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं।
पीड़ित का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। लेखपाल द्वारा चिन्हांकन कर रिपोर्ट देने के बाद मामला थाने भेज दिया जाता है, जबकि पुलिस इसे राजस्व विवाद बताकर टाल देती है।
शनिवार को लेखपाल और चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर विपक्षियों को जमीन खाली करने का निर्देश दिया था, लेकिन इसका पालन नहीं हुआ। मंगलवार को काम शुरू करने पर विवाद हो गया। पीड़ित ने थाना बारा सगवर में तहरीर दी है, पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
सम्बंधित खबरें
-
बी एन शुक्ल लखनऊइंडियन प्रीमियर लीग मैच के दृष्टिगत लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में बुधवार को सुर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिले की ग्राम सभा मुर्तजा नगर में नहर पुल के पास लगा सरकार
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावपन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी (DM) की बैठक शुरू होने से पहले पत्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर सर्किल क्षेत्र में उपजिलाधिकारी कोर्ट के आदेश के बावजूद अयो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन