खराब पड़े हैंड पंप की वजह से जनता को हो रही परेशानी
-
By
Admin
Published - 22 April 2026 22 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जिले की ग्राम सभा मुर्तजा नगर में नहर पुल के पास लगा सरकारी हैंडपंप इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, हैंडपंप से पानी निकालने के लिए करीब एक घंटे तक लगातार चलाना पड़ता है, तब कहीं जाकर पानी निकलता है। इस वजह से राहगीरों और आसपास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप का नल ढीला हो चुका है और तकनीकी खराबी के चलते पानी सही तरीके से नहीं आ रहा। यह स्थान अत्यंत व्यस्त है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन पेयजल की उचित व्यवस्था न होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है। साथ ही ग्राम प्रधान राजेश लोधी से भी अपेक्षा की जा रही है कि वे इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लें।
सम्बंधित खबरें
-
बी एन शुक्ल लखनऊइंडियन प्रीमियर लीग मैच के दृष्टिगत लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में बुधवार को सुर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिले की ग्राम सभा मुर्तजा नगर में नहर पुल के पास लगा सरकार
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावपन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी (DM) की बैठक शुरू होने से पहले पत्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर सर्किल क्षेत्र में उपजिलाधिकारी कोर्ट के आदेश के बावजूद अयो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन