नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 21 April 2026 43 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना असोहा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना असोहा में मुकदमा संख्या 85/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत शुभम उर्फ मटरू रैदास पुत्र अगनू, निवासी ग्राम कोटवा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन और पीड़िता के बयान (धारा 180/183 बीएनएसएस) के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को पाठकपुर मोड़ के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
सम्बंधित खबरें
-
बी एन शुक्ल लखनऊइंडियन प्रीमियर लीग मैच के दृष्टिगत लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में बुधवार को सुर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिले की ग्राम सभा मुर्तजा नगर में नहर पुल के पास लगा सरकार
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावपन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी (DM) की बैठक शुरू होने से पहले पत्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर सर्किल क्षेत्र में उपजिलाधिकारी कोर्ट के आदेश के बावजूद अयो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन