जमीन विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी
-
By
Admin
Published - 17 March 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के मोती खेड़ा मजरा आसायस गांव में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। महिलाओं के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंगाराम का आरोप है कि लालता प्रसाद ने उनके घर के सामने जमीन खरीदकर दरवाजा लगा दिया था, जिसका वह विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह निर्माण कार्य के दौरान दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई।
घटना में पांच महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। वायरल वीडियो में एक बच्ची झगड़ा रोकने की कोशिश करती दिख रही है। थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के मोती खेड़ा मजरा आसायस गांव में मंगलवार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा