गंगाघाट नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू, लोकायुक्त के निर्देश पर टीम ने खंगाले अभिलेख
-
By
Admin
Published - 17 March 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद के गंगाघाट नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। लोकायुक्त के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को नगर पालिका पहुंची और नियुक्तियों व भुगतान से जुड़े अभिलेखों की जांच की।
शिकायतकर्ता राजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी कर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सगे-संबंधियों को लाभ पहुंचाया गया। साथ ही भुगतान में पारदर्शिता की कमी और सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी जताई गई थी।
जांच के लिए हरदोई से जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार पाल और सीनियर ट्रेजरी अधिकारी की टीम गंगाघाट पहुंची। टीम ने नियुक्ति प्रक्रिया, भुगतान रजिस्टर, उपस्थिति विवरण और वित्तीय दस्तावेजों की गहन पड़ताल की तथा कर्मचारियों से पूछताछ भी की।
अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट लोकायुक्त को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के मोती खेड़ा मजरा आसायस गांव में मंगलवार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा