साइबर फ्रॉड पीड़ित को मिला 14,500 रुपये का रिफंड
-
By
Admin
Published - 17 March 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए एक पीड़ित के खाते में 14,500 रुपये की धनराशि वापस कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार गुप्ता निवासी हाकिमटोला, उन्नाव ने 2 सितंबर 2024 को ऑनलाइन शॉपिंग एप के माध्यम से कार खरीदने के नाम पर ठगी होने की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम ने तकनीकी जांच और आवश्यक कार्रवाई करते हुए आज मंगलवार को पीड़ित की पूरी राशि वापस करा दी। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र कान्त मिश्र, एवं महिला आरक्षी सोनिया शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के मोती खेड़ा मजरा आसायस गांव में मंगलवार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा