युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, हाथ पर लिखे नाम से पहचान की कोशिश
-
By
Admin
Published - 17 March 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
गंगाघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
डायल-112 के माध्यम से सुबह करीब 11 बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला, जो ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया था। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
जांच के दौरान युवक के दाहिने हाथ पर “सूरज वर्मा” नाम लिखा मिला है। इसी आधार पर पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर मर्चरी भेज दिया है। थाना पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस ने लोगों से पहचान में सहयोग की अपील की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के मोती खेड़ा मजरा आसायस गांव में मंगलवार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा