एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने आरटीसी कोर्स की इंडोर परीक्षा का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
-
By
Admin
Published - 17 March 2026 11 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार को दोस्ती नगर स्थित फायर ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित आर.टी.सी. कोर्स की इंडोर परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात अजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने परीक्षा कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी में लगे कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के लिए भी कहा गया।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी की सूचना मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के मोती खेड़ा मजरा आसायस गांव में मंगलवार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा