डीएम-एसपी ने गांधीनगर चौराहे पर चल रहे सौंदर्याकरण कार्य का किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 07 March 2026 10 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
शनिवार सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने सदर क्षेत्र के गांधीनगर चौराहे से जारी सौंदर्याकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए चल रहे सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को जल्द हटाने के निर्देश भी दिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और शहर का स्वरूप बेहतर हो सके।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने भी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से करने को कहा।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सौंदर्याकरण कार्य शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के समय विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शनिवार को पुलिस कार्यालय उन्नाव में पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव शनिवार सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग राठी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के पीडी नगर इलाके में देर रात आगजनी की घटना में एक परचून की गुमटी
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर के नवीन मंडी क्षेत्र के पास शुक्रवार-शनिवार रात हुई मारपीट क