परचून की गुमटी में आग, सामान जलकर राख
-
By
Admin
Published - 07 March 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव शहर के पीडी नगर इलाके में देर रात आगजनी की घटना में एक परचून की गुमटी जलकर राख हो गई। राजधानी मार्ग स्थित मारुति सुजुकी शोरूम के सामने लोहे की गुमटी में लगी आग से उसमें रखा किराने का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पीड़िता रेखा के अनुसार वह सड़क किनारे लोहे की गुमटी में परचून की दुकान चलाती हैं। रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चली गई थीं। सुबह दुकान खोलने पहुंचीं तो देखा कि गुमटी के अंदर रखा दाल, चावल, चीनी, कोल्ड ड्रिंक समेत सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
रेखा ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात करीब 2 से 3 बजे के बीच आग लगाई है। उन्होंने कुछ लोगों से पुरानी रंजिश होने की बात भी कही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शनिवार को पुलिस कार्यालय उन्नाव में पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव शनिवार सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग राठी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के पीडी नगर इलाके में देर रात आगजनी की घटना में एक परचून की गुमटी
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर के नवीन मंडी क्षेत्र के पास शुक्रवार-शनिवार रात हुई मारपीट क