मारपीट के दौरान छह माह के मासूम की मौत, एक हिरासत में
-
By
Admin
Published - 07 March 2026 22 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव शहर के नवीन मंडी क्षेत्र के पास शुक्रवार-शनिवार रात हुई मारपीट की घटना में छह माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
झांसी जिले के गुरसरांय निवासी राघवेंद्र ने बताया कि वह परिवार के साथ नवीन मंडी के पास रहते हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे मोहल्ले का लड्डू राम शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और तिरपाल पर बेल्ट से मारने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और महिलाओं से भी अभद्रता की।
परिजनों के अनुसार इसी दौरान एक महिला की गोद में मौजूद छह माह के बच्चे को लात लग गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। झगड़े में राघवेंद्र के सिर पर भी बेल्ट से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गए।
घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शनिवार को पुलिस कार्यालय उन्नाव में पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव शनिवार सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग राठी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के पीडी नगर इलाके में देर रात आगजनी की घटना में एक परचून की गुमटी
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर के नवीन मंडी क्षेत्र के पास शुक्रवार-शनिवार रात हुई मारपीट क