युवक का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप
-
By
Admin
Published - 07 March 2026 19 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। बाजपेई ढाबा के पास लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे लटका शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जहदा गांव निवासी 22 वर्षीय मोहन पुत्र किशुन कश्यप के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ पंडितखेड़ा गांव में कबाड़ी की दुकान चलाता था और दुकान के पास ही रहता था।
परिजनों के अनुसार मोहन 3 मार्च से लापता था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। शनिवार को ग्रामीणों ने दुकान के पीछे ढाबे के पास लोहे के एंगल से उसका शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
मृतक के भाई दीपू ने बताया कि मोहन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शनिवार को पुलिस कार्यालय उन्नाव में पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव शनिवार सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी उन्नाव गौरांग राठी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के पीडी नगर इलाके में देर रात आगजनी की घटना में एक परचून की गुमटी
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर के नवीन मंडी क्षेत्र के पास शुक्रवार-शनिवार रात हुई मारपीट क