पल्स पोलियो जागरूकता रैली को डीएम-एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी, पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद पिलाने की अपील
-
By
Somendra shukla
Published - 21 November 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने और बीमारी के उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 21 नवंबर को जिला अस्पताल परिसर से पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान जागरूकता नारों के माध्यम से अभिभावकों से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए जनसहभागिता जरूरी है।
सम्बंधित खबरें
-
निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देशसार्थक संवाददाता उन्नाव कार्तिक पूर्णिमा पर्व को
-
उन्नाव। अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात रहमतगंज के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-साम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार को यातायात जागरूकता माह एवं फार्मेसी वीक के अंतर्