बीघापुर समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादें
-
By
Somendra shukla
Published - 21 November 2026 16 views
उन्नाव।
सार्थक संवाददाता उन्नाव
तहसील बीघापुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। डीएम और एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण की स्थिति और प्रक्रिया पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए शिकायतों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए उनका निष्पक्ष परीक्षण किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
सम्बंधित खबरें
-
निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देशसार्थक संवाददाता उन्नाव कार्तिक पूर्णिमा पर्व को
-
उन्नाव। अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात रहमतगंज के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-साम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार को यातायात जागरूकता माह एवं फार्मेसी वीक के अंतर्