निष्पक्ष चुनाव के लिए शुद्ध मतदाता सूची जरूरी, पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील
-
By
Somendra shukla
Published - 17 November 2026 3 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव शहर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के साथ गलतियों का समय रहते संशोधन जरूरी है। आमजन को पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, सीडीओ राजेश विश्वकर्मा और डायट प्राचार्य प्रसेनजीत सिंह सहित अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी 18 नवंबर को गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हसनगंज में एसडीएम शालिनी सिंह तोमर का औचक निरीक्षण, अनियमितताएं म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रबी की बुवाई के बीच किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अचलगंज पुलिस ने गांधी नगर तिराहे के पास से दबोचा, कई आपराधिक मुकद