समय से पहले और महंगी शराब बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई, ठेका सीज
-
By
Somendra shukla
Published - 17 November 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
हसनगंज में एसडीएम शालिनी सिंह तोमर का औचक निरीक्षण, अनियमितताएं मिलने पर लगाया जुर्माना
उन्नाव। हसनगंज क्षेत्र में शराब की दुकानों पर मनमानी और नियमों की अनदेखी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी शालिनी सिंह तोमर ने एक देसी शराब के ठेके पर अचानक पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान निर्धारित समय से पहले शराब की बिक्री किए जाने और तय मूल्य से अधिक कीमत वसूलने जैसी अनियमितताओं का मामला सामने आया। इस पर एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित शराब ठेके को सीज करा दिया। कार्रवाई के बाद दुकान संचालक पर जुर्माना भी लगाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी नियमों का उल्लंघन और ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही नियमों के विपरीत कारोबार करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी 18 नवंबर को गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हसनगंज में एसडीएम शालिनी सिंह तोमर का औचक निरीक्षण, अनियमितताएं म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रबी की बुवाई के बीच किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अचलगंज पुलिस ने गांधी नगर तिराहे के पास से दबोचा, कई आपराधिक मुकद