हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 17 November 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अचलगंज पुलिस ने गांधी नगर तिराहे के पास से दबोचा, कई आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज
उन्नाव। अचलगंज थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 17 नवंबर को सुनील कुमार निषाद (30) निवासी बद्दलपुरवा कटरी, थाना अचलगंज को कोतवाली सदर क्षेत्र के गांधी नगर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को छोटेलाल निषाद की तहरीर पर मारपीट और जानलेवा हमले सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उपचार के दौरान घायल की मृत्यु होने के बाद मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस बढ़ाई गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध हत्या, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा नियंत्रण अधिनियम सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी 18 नवंबर को गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हसनगंज में एसडीएम शालिनी सिंह तोमर का औचक निरीक्षण, अनियमितताएं म
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रबी की बुवाई के बीच किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अचलगंज पुलिस ने गांधी नगर तिराहे के पास से दबोचा, कई आपराधिक मुकद