अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड ‘मैथलेटिक्स-2026’ का सीएमएस में शुभारंभ, 400 बाल गणितज्ञ दिखाएंगे प्रतिभा
-
By
Admin
Published - 14 November 2026 2 views
लीक से हटकर सोचने और गणितीय संभावनाओं की खोज के लिए प्रेरित करेगा अंतरराष्ट्रीय आयोजन : प्रो. गीता गांधी किंगडन
सार्थक संवाददाता, लखनऊ।
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के गोमती नगर एक्सटेंशन परिसर की ओर से आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड ‘मैथलेटिक्स-2026’ में प्रतिभाग करने के लिए नेपाल, बांग्लादेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 400 बाल गणितज्ञ लखनऊ पहुंचे हैं। 14 से 17 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय ‘मैथ्सवर्स-ए वर्ल्ड बियॉन्ड नम्बर्स’ रखा गया है। सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी तार्किक, विश्लेषणात्मक और रचनात्मक क्षमता का विकास करना है।

सीएमएस की मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. गीता गांधी किंगडन ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि मैथलेटिक्स विद्यार्थियों को गणितीय संभावनाओं के अनूठे संसार की खोज करने और लीक से हटकर सोचने के लिए प्रेरित करेगा। यह अंतरराष्ट्रीय मंच बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए विचार सीखने और समस्याओं का रचनात्मक समाधान खोजने का अवसर प्रदान करेगा
प्रेस वार्ता में विदेशी प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। बांग्लादेश के सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल, ढाका के विद्यार्थियों ने कहा कि प्रतियोगिता में जीतने के साथ भारतीय संस्कृति को करीब से जानना भी उनके लिए महत्वपूर्ण है। वहीं नेपाल के आदर्श विद्या निकेतन और लिटिल स्टार बोर्डिंग सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों के बच्चों से मित्रता करने और अपनी गणितीय प्रतिभा दिखाने को लेकर उत्साह जताया। विद्यार्थियों ने कहा कि वे अपने ज्ञान का उपयोग समाज और मानवता की भलाई के लिए करना चाहते हैं।
ओलंपियाड की संयोजिका एवं सीएमएस गोमती नगर एक्सटेंशन परिसर की प्रधानाचार्या अनुपमा चेकर ने बताया कि प्रतियोगिता में माइस्ट्री मैट्रिक्स, शेपक्राफ्ट, ग्रिड गैलेक्सी, ब्रेन ब्लिट्ज, रेडिकल रश, पाई-कैशियो प्रोजेक्ट, थिंक बियॉन्ड इन्फिनिटी और सिगमा स्टोरीज सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें प्राथमिक, जूनियर, सीनियर और स्कूल श्रेणियों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
सीएमएस के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस ऋषि खन्ना के अनुसार, आयोजन का उद्घाटन 14 नवंबर को अपराह्न चार बजे कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जाएगा। प्रख्यात गणितज्ञ एवं लेखक डॉ. अशोक जाहनवी प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे। प्रतियोगिताएं 15 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगी।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), स्टेशन रोड कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट
-
बंथरा निवासी सौरभ गुप्ता को प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मिली नई जिम्मेदारी, समर्थकों
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाई ग्राम सभा