जीरो पॉइंट मोहान के पास अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, अग्निशमन विभाग ने 35 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन में 16 यात्रियों को सुरक्षित निकाला
-
By
Admin
Published - 09 November 2026 130 views
अत्याधुनिक मल्टी डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल (MDRV) बना संकटमोचक, बस में फंसे यात्रियों और मासूम बच्चे को सुरक्षित निकाल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
सार्थक संवाददाता लखनऊ
जीरो पॉइंट मोहान के पास सोमवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही लखनऊ अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अत्याधुनिक मल्टी डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल (MDRV) और विशेष बचाव उपकरणों की मदद से बस में बुरी तरह फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अग्निशमन विभाग की तत्परता और विभिन्न इकाइयों के बेहतर समन्वय से महज 35 मिनट में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 7:08 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि रेवाड़ी (राजस्थान) से छपरा (बिहार) जा रही बस संख्या BR 28 P 4332 जीरो पॉइंट मोहन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है। बस पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई यात्री भीतर फंस गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) लखनऊ अंकुश मित्तल के निर्देशन एवं नेतृत्व में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीमें रवाना की गईं।
प्रभारी आलमबाग सुमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में फायर स्टेशन आलमबाग से एक फायर टेंडर, सरोजनीनगर से रेस्क्यू व्हीकल तथा हजरतगंज से अत्याधुनिक मल्टी डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल (MDRV) घटनास्थल पर पहुंचा। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस बल के साथ अग्निशमन कर्मियों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। बस के पलटने से अंदर फंसे यात्रियों को निकालना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में अग्निशमन कर्मियों ने विशेष उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
इस दौरान बस के भीतर अत्यंत गंभीर स्थिति में फंसे 15 से 16 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल था। सभी बचाव इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित कार्रवाई के चलते महज 35 मिनट में पूरा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
हादसे में गंभीर रूप से चोटिल यात्रियों और बच्चे को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। इस घटना में लखनऊ अग्निशमन एवं आपात सेवा की तत्परता, साहस, आधुनिक संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल और टीमवर्क ने संकट की घड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय रहते चलाए गए त्वरित बचाव अभियान से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालकर उन्हें उपचार उपलब्ध कराने का रास्ता सुनिश्चित किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), स्टेशन रोड कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट
-
बंथरा निवासी सौरभ गुप्ता को प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मिली नई जिम्मेदारी, समर्थकों
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाई ग्राम सभा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौपाई के मजरा ठकुराइन खे