सौरभ गुप्ता बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर
-
By
Admin
Published - 01 November 2026 9 views
बंथरा निवासी सौरभ गुप्ता को प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मिली नई जिम्मेदारी, समर्थकों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
सार्थक संवाददाता लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ जिला संगठन द्वारा संगठनात्मक जिम्मेदारियों के क्रम में बंथरा निवासी सौरभ गुप्ता को भाजपा किसान मोर्चा, जिला लखनऊ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला संगठन की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही बंथरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सौरभ गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि वह संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को किसानों तक पहुंचाने के साथ ही किसान मोर्चा को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
किसान मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद सौरभ गुप्ता के सामने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, किसानों की समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के जनसंपर्क कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। उनकी नियुक्ति को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), स्टेशन रोड कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट
-
बंथरा निवासी सौरभ गुप्ता को प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मिली नई जिम्मेदारी, समर्थकों
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद के सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाई ग्राम सभा
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौपाई के मजरा ठकुराइन खे
-
लखनऊ, 4 अक्टूबर। चिकित्सा शिक्षा और शोध में योगदान की भावना से अलीगंज निवासी 81 वर्षीय स्वर्गीय सुरे