नकली डीएपी बनाने के खेल का पर्दाफाश, 800 बोरी कैल्शियम सल्फेट और 165 खाली खाद की बोरियां बरामद
-
By
Somendra shukla
Published - 07 November 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
किसानों को नकली खाद बेचने के खेल का जिला कृषि अधिकारी शशांक ने पर्दाफाश किया है। बिछिया ब्लॉक के दरोगाखेड़ा स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर करीब 800 बोरी किसान गोल्ड कैल्शियम सल्फेट बरामद किया गया। मौके से पीपीएल डीएपी, आईपीएल और एवरग्रीन प्रोम की 165 खाली बोरियां, सिलाई मशीन, धागे के तीन रोल, वजन मशीन और चाकू भी मिले।
पूछताछ में राजेंद्र लोधी पुत्र बाबूलाल निवासी भतावां पर कैल्शियम सल्फेट को डीएपी की बोरियों में भरकर बेचने की बात स्वीकार करने का आरोप है। कृषि विभाग ने गोदाम सील कर दिया है। बरामद खाद का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की जा रही है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने खाद विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि नकली खाद बनाने, बेचने और अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। तहसील दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील पुरवा में जिलाधिकार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली पुलिस ने 163 पटाखे किए बरामद, विस्फोटक अधिनियम के तहत मुक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। तहसील सफीपुर में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में अधिकारिय