बड़े चौराहे पर दुकान से अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 07 November 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
कोतवाली पुलिस ने 163 पटाखे किए बरामद, विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
उन्नाव। दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 6 नवंबर को कोतवाली सदर पुलिस ने शहर के बड़े चौराहे स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर अवैध पटाखों के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान चांद उर्फ इशरत अली (54) पुत्र स्वर्गीय बरकत अली, निवासी 279 शाहगंज, उन्नाव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 58 सुतली बम, 60 बड़े दैमार पटाखे और 45 छोटे दैमार पटाखे सहित कुल 163 पटाखे बरामद किए गए।
मामले में कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 697/2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9ख में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल शादाब खां और कांस्टेबल अविनाश अहिरवार शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। तहसील दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील पुरवा में जिलाधिकार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली पुलिस ने 163 पटाखे किए बरामद, विस्फोटक अधिनियम के तहत मुक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। तहसील सफीपुर में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में अधिकारिय