अब्बासपुर पटाखा बाजार में प्रशासन की छापेमारी, मानक से अधिक बारूद मिलने पर तीन दुकानें सील
-
By
Somendra shukla
Published - 07 November 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
दीपावली से पहले अब्बासपुर पटाखा बाजार में शुक्रवार देर रात पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक बारूद और विस्फोटक सामग्री मिलने पर तीन दुकानों को सील कर दिया गया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए।
एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनी सिंह और सदर एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने पुलिस बल के साथ दुकानों में पटाखों के भंडारण और सुरक्षा इंतजामों की जांच की। इस दौरान स्टार फायर वर्क्स, राजपूत फायर वर्क्स और बालाजी फायर वर्क्स में अनियमितताएं मिलने पर उन्हें सील कर दिया गया।
अधिकारियों ने दुकानदारों से मौके पर अग्निशमन सिलेंडर चलवाकर उनकी कार्यक्षमता भी परखी। साथ ही निर्धारित क्षमता के अनुसार विस्फोटक सामग्री रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने बताया कि जांच में मिली खामियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। तहसील दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील पुरवा में जिलाधिकार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली पुलिस ने 163 पटाखे किए बरामद, विस्फोटक अधिनियम के तहत मुक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। तहसील सफीपुर में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में अधिकारिय