दीपावली से पहले दिव्यांगों की पेंशन न मिलने पर कांग्रेस ने उठाई आवाज, 24 घंटे का अल्टीमेटम
-
By
Somendra shukla
Published - 04 November 2026 3 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
दीपावली से पहले दिव्यांग लाभार्थियों के खातों में पेंशन नहीं पहुंचने पर कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने नाराजगी जताई है। बुधवार को प्रदेश कैंप कार्यालय में बैठक के बाद हुई प्रेसवार्ता में प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव ने सरकार से 24 घंटे के भीतर पेंशन जारी करने की मांग की। जिलाध्यक्ष शाश्वत बाजपेई ने दावा किया कि 80 से 100 प्रतिशत दिव्यांगता वाले कई लाभार्थियों को मार्च से पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार त्योहार की जरूरी खरीदारी तक नहीं कर पा रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में पेंशन जारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह के नेतृत्व में कोतवा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव असोहा कस्बे में बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक 19 वर्षीय युवक ट्रैक्टर चला
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर में अंडे की दुकान पर कहासुनी के बाद वारदात, बाइक सवार युवक