ट्रैक्टर लेकर तालाब में पलटा 19 वर्षीय युवक, हालत चिंताजनक
-
By
Somendra shukla
Published - 04 November 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
असोहा कस्बे में बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक 19 वर्षीय युवक ट्रैक्टर चलाते समय अनियंत्रित होकर जोरिहा तालाब में पलट गया। हादसे में युवक करन ट्रैक्टर के नीचे फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, शिवप्रकाश साहू का ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान करन ने पेचकस की मदद से ट्रैक्टर स्टार्ट कर चलाना शुरू कर दिया। नियंत्रण खोने पर ट्रैक्टर तालाब में पलट गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे कालूखेड़ा स्थित निजी नर्सिंग होम ले गए।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह के नेतृत्व में कोतवा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव असोहा कस्बे में बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक 19 वर्षीय युवक ट्रैक्टर चला
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर में अंडे की दुकान पर कहासुनी के बाद वारदात, बाइक सवार युवक