आमलेट बनाने से इनकार पर चली गोली, बुजुर्ग घायल
-
By
Somendra shukla
Published - 03 November 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सफीपुर में अंडे की दुकान पर कहासुनी के बाद वारदात, बाइक सवार युवक पर फायरिंग का आरोप
उन्नाव। सफीपुर कस्बे में मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीकांड तक पहुंच गया। अंडे का आमलेट बनाने से मना करने पर बाइक सवार एक अज्ञात युवक पर 55 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मारने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, सराय सूबेदार कस्बा सफीपुर निवासी राम बाबू पुत्र हेमनाथ अपने घर पर अंडे की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि दुकान पर पहुंचे बाइक सवार युवक ने आमलेट बनाने को कहा। किसी बात को लेकर मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने राम बाबू को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना कोतवाली सफीपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। घायल बुजुर्ग की स्थिति और उपचार संबंधी जानकारी फिलहाल प्रतीक्षित है। वहीं, आरोपी की पहचान तथा पुलिस की अग्रिम कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर में अंडे की दुकान पर कहासुनी के बाद वारदात, बाइक सवार युवक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में जमीन पर जबरन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज मोहल्ले में पूर्व पत्नी के घर पहुंचे य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के मावई रोड पर बिसारा पुलिया के पास मंगलवार सु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर के व्यस्त इलाके में मंगलवार को कार से दो बैग गायब होने का मा