पूर्व पत्नी के घर पहुंचे युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, 95 प्रतिशत झुलसा
-
By
Somendra shukla
Published - 03 November 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज मोहल्ले में पूर्व पत्नी के घर पहुंचे युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कहासुनी के बाद पूर्व पत्नी, उसके पिता और भाई ने करन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक करीब 95 प्रतिशत झुलस गया है और लखनऊ के निजी अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बांगरमऊ निवासी संजय के मुताबिक, उनके भाई करन का वर्ष 2025 में प्रीति से तलाक हुआ था। सोमवार रात बेटी के इलाज के लिए पैसे देने पहुंचे करन का पूर्व पत्नी के परिवार से विवाद हो गया। आरोप है कि मारपीट के बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। मंगलवार दोपहर घायल के भाई ने पुरवा कोतवाली में प्रीति, उसके पिता फकीरेलाल और भाई सौरभ के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर में अंडे की दुकान पर कहासुनी के बाद वारदात, बाइक सवार युवक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में जमीन पर जबरन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज मोहल्ले में पूर्व पत्नी के घर पहुंचे य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के मावई रोड पर बिसारा पुलिया के पास मंगलवार सु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर के व्यस्त इलाके में मंगलवार को कार से दो बैग गायब होने का मा