पैमाइश के बाद भी जमीन पर कब्जा बरकरार, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
-
By
Somendra shukla
Published - 03 November 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लाला पुत्र लाल ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के मुताबिक गाटा संख्या 776/1ख स्थित 0.253 हेक्टेयर भूमि पर विपक्षियों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। इस संबंध में 5 जून 2026 को शिकायत किए जाने के बाद राजस्व लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश भी की थी। आरोप है कि पैमाइश होने के बावजूद विपक्षियों ने कब्जा नहीं छोड़ा और जमीन पर मेड़ बांधने का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी गई।
पीड़ित ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर भूमि को कब्जामुक्त कराने, राजस्व अभिलेखों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर में अंडे की दुकान पर कहासुनी के बाद वारदात, बाइक सवार युवक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में जमीन पर जबरन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज मोहल्ले में पूर्व पत्नी के घर पहुंचे य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के मावई रोड पर बिसारा पुलिया के पास मंगलवार सु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर के व्यस्त इलाके में मंगलवार को कार से दो बैग गायब होने का मा