साइबर ठगी के 28,446 रुपये पुलिस ने पीड़ितों को लौटाए
-
By
Somendra shukla
Published - 31 October 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
टेलीग्राम निवेश और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर की गई थी ठगी, कोतवाली सदर की साइबर टीम को मिली सफलता
उन्नाव। साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर अपनी मेहनत की कमाई गंवाने वाले दो पीड़ितों को कोतवाली सदर पुलिस ने राहत दिलाई है। साइबर टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी की कुल 28,446 रुपये की धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई है।
पुलिस के अनुसार, अजरैलखेड़ा निवासी पंकज कुमार ने 7 अगस्त 2025 को टेलीग्राम के माध्यम से निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर 13,946 रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत की थी। वहीं, दूसरे मामले में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाते हुए डराने-धमकाने के जरिए 14,500 रुपये की साइबर ठगी की गई थी।
दोनों मामलों में कोतवाली सदर की साइबर टीम ने आवश्यक कार्रवाई कर 31 अक्टूबर 2026 को पूरी धनराशि वापस कराई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक मो. नईम खान, महिला आरक्षी सोनिया शर्मा और रिक्रूट आरक्षी ऐलिस श्रीवास शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार दोपहर बारिश के चलते कच्ची
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पूर्व मंत्री सुधीर कुमार रावत और सपा नेता अजीत सिंह बॉबी ने समारो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावहादसे की सूचना मिलते ही गंगा कटान स्थल पहुंचे, परिजनों से मिलकर हरसंभव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव टेलीग्राम निवेश और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर की गई थी ठगी, कोतवाली