कलेक्ट्रेट सभागार में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
-
By
Somendra shukla
Published - 31 October 2026 1 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव।
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी पुष्कर सिंह सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से 562 देशी रियासतों का एकीकरण कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। खेड़ा और बारडोली सत्याग्रह में उनके योगदान के चलते उन्हें सरदार की उपाधि मिली। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। एडीएम सुशील कुमार गोंड ने भी राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को अतुलनीय बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विकसित राष्ट्र के निर्माण और जनहित के कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे करने का संकल्प लिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार दोपहर बारिश के चलते कच्ची
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पूर्व मंत्री सुधीर कुमार रावत और सपा नेता अजीत सिंह बॉबी ने समारो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावहादसे की सूचना मिलते ही गंगा कटान स्थल पहुंचे, परिजनों से मिलकर हरसंभव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव टेलीग्राम निवेश और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर की गई थी ठगी, कोतवाली