दहेज हत्या के मामले में मांखी पुलिस की कार्रवाई, आरोपी राजकुमार गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 20 October 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना मांखी में मुकदमा संख्या 352/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 20 अक्टूबर को वांछित अभियुक्त राजकुमार (29 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय नन्हे, निवासी मोहल्ला बलारदेव, माखी, जनपद उन्नाव को रऊकरना से रसूलाबाद रोड पर माखी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव माखी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा मेले के दौरान यातायात व्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बांगरमऊ में रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर थाना सोहरामऊ प