रावण दहन से पहले सुरक्षा का जायजा, पुलिस अलर्ट
-
By
Somendra shukla
Published - 19 October 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। बांगरमऊ में रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी ने इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों से बातचीत कर कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने प्रभारी निरीक्षक बांगरमऊ को कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहने तथा भीड़ और यातायात का सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बांगरमऊ में रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर थाना सोहरामऊ प
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। शारदीय नवरात्रि की नवमी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्व