सुमेरपुर तिराहे पर रूट डायवर्जन का निरीक्षण
-
By
Somendra shukla
Published - 20 October 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। मंगलवार, 20 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव ने बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर तिराहे पर भारी वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर यातायात प्रबंधन की स्थिति परखी और संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि डायवर्जन मार्गों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए, जिससे भारी वाहनों का संचालन निर्धारित मार्गों से हो और यातायात बाधित न होने पाए।
एसपी उत्तरी ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा मेले के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव माखी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा मेले के दौरान यातायात व्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बांगरमऊ में रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर थाना सोहरामऊ प