नवरात्र-दशहरा पर उन्नाव पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा
-
By
Somendra shukla
Published - 19 October 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्नाव पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। सोमवार, 19 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने कोतवाली सदर पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने, सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत महिला सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बांगरमऊ में रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर थाना सोहरामऊ प
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। शारदीय नवरात्रि की नवमी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्व