अजगैन पुलिस ने मेले में बिछड़े दो बच्चों को परिजनों से मिलाया
-
By
Somendra shukla
Published - 12 October 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत अजगैन पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए कुशेहरी देवी माता मंदिर मेले में परिजनों से बिछड़े दो बच्चों को सकुशल उनके परिवारों से मिलाया।
सोमवार, 12 अक्टूबर को मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के दौरान पुलिस टीम को दो छोटे बच्चे अकेले मिले। टीम ने तत्काल दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर उनके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से तीन वर्षीय कोमल कुमार की पुत्री को उसकी मां रीता पत्नी कोमल कुमार, निवासी तोमरन खेड़ा, थाना अजगैन को सौंपा गया। वहीं, नौ वर्षीय सुरेश कुमार के पुत्र को उसकी मां पुष्पा पत्नी सुरेश कुमार, निवासी दिर्गज खेड़ा, थाना अजगैन के सुपुर्द किया गया।
बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नारी सशक्तिकरण का संदेशउन्नाव। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के
-
आईजी किरण एस. ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, डीएम और एसएसपी रहे मौजूदउन्नाव। महिलाओं एवं बालिकाओं की
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत अजगैन पुलिस की एंटी रोमियो ट
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने पीड़िता को 7, 344 पूरी रकम उसके खाते में वा