कुसुंभी माता मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी
-
By
Somendra shukla
Published - 11 October 2026 20 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने रविवार को अजगैन क्षेत्र स्थित कुसुंभी माता मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं को देखाu तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अजगैन को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे।
एसएसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी, नियमित गश्त और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में दर्शन-पूजन कर सकें और पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावपरिवार परामर्श केन्द्र और विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क के संयुक्त प्रयास
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार को जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्ध
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। आगामी नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षि