नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ उन्नाव।
-
By
Somendra shukla
Published - 11 October 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार को जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में घंटों की गूंज और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
बक्सर स्थित मां चंडिका देवी धाम में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर दर्शन किए। बांगरमऊ के मां राजराजेश्वरी मंदिर, नवाबगंज व कुशेहरी गांव स्थित मां दुर्गा कुशहरी मंदिर, शुक्लागंज के मां दुर्गा मंदिर और शहर के कल्याणी देवी मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा।
पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। मंदिर परिसरों और आसपास के इलाकों में पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावपरिवार परामर्श केन्द्र और विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क के संयुक्त प्रयास
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार को जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्ध
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। आगामी नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षि