सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश, बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित
-
By
Somendra shukla
Published - 11 October 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्नाव की ओर से जागरूकता रैली एवं बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 से 100 महिलाओं ने सहभागिता कर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार में प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान से रिश्ते मजबूत होते हैं। सास-बहू एक-दूसरे को उचित सम्मान दें तो घर में सुख-शांति और सौहार्द बना रह सकता है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विशेष रीडिंग: कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112, महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 के उपयोग के बारे में बताया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके विधिसम्मत समाधान का भरोसा दिलाया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावपरिवार परामर्श केन्द्र और विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क के संयुक्त प्रयास
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना उन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार को जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्ध
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। आगामी नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षि