दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
-
By
Somendra shukla
Published - 06 October 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना दही परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह ने की। इसमें थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों और धर्मगुरुओं ने भाग लिया।
बैठक में आगामी पर्वों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने आयोजकों को धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित नियमों के अनुसार कराने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा।
उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। क्षेत्राधिकारी ने सभी से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत मंगलवार को थाना कोतवाली सद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अजगैन थाना पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावजिले की गौशालाओं में गोवंश की कथित बदहाली और लगातार हो रही मौतों को लेक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रु