मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
-
By
Somendra shukla
Published - 06 October 2026 4 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत मंगलवार को थाना कोतवाली सदर की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोतीनगर और निराला पार्क सिविल लाइन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने बालिकाओं एवं महिलाओं को एकत्रित कर उनकी समस्याएं सुनीं और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
कार्यक्रम में छात्राओं को आपात स्थिति में यूपी-112, महिला संबंधी सहायता के लिए 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल में 108 नंबर का उपयोग करने के बारे में बताया गया।
टीम ने बालिकाओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए असहज स्थिति में तुरंत परिजनों अथवा पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत मंगलवार को थाना कोतवाली सद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अजगैन थाना पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावजिले की गौशालाओं में गोवंश की कथित बदहाली और लगातार हो रही मौतों को लेक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रु