चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, पांच मुकदमों का है आपराधिक इतिहास
-
By
Somendra shukla
Published - 06 October 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बजाज सीटी-100 बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मटुकरी निवासी रामशंकर की तहरीरी सूचना पर 5 अक्टूबर को बाइक चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। चोरी की बाइक की बरामदगी के लिए पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 6 अक्टूबर की रात पुलिस ने तोहीद उर्फ कल्लू पुत्र रहमत अली निवासी मोहल्ला तरब पश्चिम, थाना आसीवन, उम्र करीब 21 वर्ष को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बरामद बाइक का नंबर UP35 AU 6396 है। पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आसीवन थाने में चोरी, मारपीट, धमकी, गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक नेम सिंह, कांस्टेबल दिवाकर और पवन कुमार शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत मंगलवार को थाना कोतवाली सद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अजगैन थाना पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावजिले की गौशालाओं में गोवंश की कथित बदहाली और लगातार हो रही मौतों को लेक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रु