साइबर ठगी के 39,275 रुपये पीड़ित के खाते में कराए वापस
-
By
Somendra shukla
Published - 05 October 2026 2 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। अजगैन थाना पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में 39,275 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस के अनुसार
ग्राम बाबा खेड़ा पाली चमरौली निवासी सुनील पुत्र राम प्रसाद ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 8 जुलाई 2026 को उसके साथ करीब 40 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। मामले में साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 33107260161982 दर्ज कराई गई थी।
शिकायत मिलने के बाद थाना अजगैन की साइबर टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि को ट्रेस किया। पुलिस के प्रयास से 1 अक्टूबर को पीड़ित के खाते में 39,275 रुपये रिफंड करा दिए गए। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार और कांस्टेबल पवन यादव की भूमिका रही।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अजगैन थाना पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावजिले की गौशालाओं में गोवंश की कथित बदहाली और लगातार हो रही मौतों को लेक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रु
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अजगैन थाना पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव, 4 अक्टूबर। पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के उद्द
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को थाना सोहरा