जाजमऊ पुराने गंगापुल की मरम्मत के बीच यातायात व्यवस्था का निरीक्षण
-
By
Somendra shukla
Published - 22 September 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। जाजमऊ पुराने गंगापुल पर चल रहे मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को देखते हुए भारी वाहनों के लिए लागू रूट डायवर्जन व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए यातायात विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य ने गदनखेड़ा बाइपास एवं बदरका चौराहे का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि उन्नाव से कानपुर की ओर जाने वाले जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत कार्य के चलते 13 सितंबर से 13 दिसंबर 2026 तक भारी वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है। निरीक्षण के दौरान सीओ ट्रैफिक ने डायवर्जन रूट पर यातायात की स्थिति, भारी वाहनों की आवाजाही तथा संभावित जाम वाले स्थानों का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित पुलिस एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि डायवर्जन व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाए और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देकर यातायात को सुचारु रखा जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डायवर्जन के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना पुरवा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जाजमऊ पुराने गंगापुल पर चल रहे मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्
-
उन्नाव। पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को बाल कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना बेहटामुजावर पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर वाराणसी से वडनगर की ओर ब