दबंगई के बीच अवैध रिवाल्वर का खेल! मारपीट के मुकदमे में आरोपी गिरफ्तार, पांच कारतूस भी बरामद
-
By
Somendra shukla
Published - 22 September 2026 28 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र में मारपीट के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 वर्षीय हेमंत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 32 बोर की रिवाल्वर और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हथियार बरामद होने के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
मामला 21 सितंबर को सामने आया था। सिविल लाइन निवासी गार्गीशंकर मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली सदर में महेंद्र सिंह व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान वादी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की पहचान हेमंत सिंह पुत्र समरजीत सिंह के रूप में हुई। मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 118(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की।
पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को टीम ने आरोपी हेमंत सिंह को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त बताई जा रही 32 बोर की रिवाल्वर और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भी मुकदमे में जोड़ी गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षी संदीप कुमार और वृजपाल शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना पुरवा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जाजमऊ पुराने गंगापुल पर चल रहे मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्
-
उन्नाव। पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को बाल कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना बेहटामुजावर पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर वाराणसी से वडनगर की ओर ब