लूटकांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, 5350 रुपये बरामद
-
By
Somendra shukla
Published - 21 September 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। थाना बेहटामुजावर पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम में से 5350 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 6 सितंबर की रात ग्राम सलेमपुर निवासी जयप्रकाश अपने पिता के साथ परचून की दुकान बंद कर करीब 20-25 हजार रुपये लेकर बाइक से घर जा रहे थे। सीतारामखेड़ा मोड़ के पास आरोपियों ने रुपये छीन लिए थे। मामले में थाना बेहटामुजावर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूर्व में तीन आरोपियों सूरज, रहीस और रामजी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित आरोपी सुधीर निवासी गुलबहा, हरदोई और विष्णु निवासी इन्द्रानगर, शुक्लागंज को बांगरमऊ-संडीला अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना बेहटामुजावर पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर वाराणसी से वडनगर की ओर ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं में तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता दिखाने
-
उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और जनहानि को कम करने के उद्
-
उन्नाव। परिवार में बढ़ते विवादों को बातचीत और आपसी समझ से सुलझाने की पुलिस की पहल रंग ला रही है। वरि